फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply to 11 electricity substations in the district remains disrupted even after the rain has stopped.

Kushinagar News: बारिश थमने के बाद भी जिले के 11 बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप

Mon, 28 Sep 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 11 electricity substations in the district remains disrupted even after the rain has stopped.
मंगल टोला गांव में मुख्य सड़क पर गिरा 63 केवी का ट्रांसफार्मर।संवाद
पडरौना। शनिवार शाम करीब 8 बजे तेज हवा और मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था बेपटरी होने के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूटकर गिर गए। रविवार को 33 केवी के 11 उपकेंद्रों से आपूर्ति बाधित हो गई। इन उपकेंद्रों से जुड़े हजारों घरों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे आठ बिजली घरों से आपूर्ति शुरू हो पाई। तीन बिजली घरों से आपूर्ति सोमवार सुबह 11 बजे तक चालू कराने का विभाग के जिम्मेदारों ने दावा किया है।
विज्ञापन


रविवार को एससडीओ और जेई अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी कर मरम्मत कार्य कराते रहे। वे जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु कराने के लिए प्रयासरत थे। इसके बावजूद 11 केवी लाइन से जुड़े 54 फीडरों में आपूर्ति सोमवार देर शाम तक चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में बिजली आपूर्ति के लिए चार विद्युत वितरण खंड हैं। इनमें कसया, सेवरही, हाटा और पडरौना शामिल हैं। इसके अलावा विद्युत परीक्षण खंड कुशीनगर भी है। जिले में करीब 44 से अधिक छोटे-बड़े बिजली घर हैं। ये फीडर के माध्यम से गांव से लेकर शहर तक बिजली पहुंचाते हैं। शनिवार शाम की तेज हवा और बारिश में 11 केवी लाइन के 123 खंभे टूट गए। एलटी के 84 खंभे भी धराशायी हो गए। इससे संबंधित बिजली घरों से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन


कोट::

तेज आंधी व बारिश के चलते बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर गए हैं। इससे हाटा व पडरौना विद्युत वितरण खंड में अधिक दिक्कत आई है। एसडीओ, जेई व लाइनमैन क्षतिग्रस्त खंभे व तार को सही कर रहे हैं। जहां खंभे व तार पूरी तरह से ठीक हो जा रहे हैं, वहां आपूर्ति चालू हो रही है। पूरी तरह से आपूर्ति पटरी पर सोमवार देर शाम तक ही होने की उम्मीद है। - यशपाल सिंह एसई बिजली, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्मीगंज में बिजली संकट से आक्रोश



लक्ष्मीगंज। क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के कारण दो दिनों के अंदर सिर्फ चार से पांच घंटे ही बिजली मिली। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे के मनोज जायसवाल, गुड्डू, बनवारी, दिनेश रौनियार, अंब्रीश पांडेय, राम अवध, शंभूशरण वर्मा, आकाश वर्मा, श्रवण मौर्य, गोलू मद्धेशिया और विनोद लोहार ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को तेज हवा और बारिश के चलते आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र सपहा के जेई बख्तियार अहमद ने बताया कि तार टूटने व खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप है। संवाद



ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



बनकटा बाजार। बघौचघाट फीडर से जुड़े कोईलसवा बुजुर्ग गांव के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में 75 घंटे से बिजली गुल है। गांव के लखीचंद यादव, बैरिस्टर गुप्ता, परशुराम प्रजापति, महेंद्र यादव, गुड्डू जायसवाल, उमाशंकर चौहान, केशव यादव, संजय यादव, चंद्रिका यादव और रामप्रवेश यादव ने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि तेज हवा व बारिश के कारण ट्रांसफार्मर गिर गया था। इन लोगों ने शीघ्र आपूर्ति चालू करवाने की मांग की। चेताया है कि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद


तेज हवा और बारिश से व्यापक नुकसान





सुकरौली। क्षेत्र में शनिवार को आई तेज हवा के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हवा व बारिश के बीच बेलही चौराहे पर बृजभूषण की चहारदीवारी गिर गई। कई टिन शेड भी उड़ गए। ग्रामीण अरविंद, सुमित, बबलू और छोटेलाल ने कहा कि तेज हवा व बारिश से नुकसान हुआ है। इसलिए प्रशासन को हुए क्षति का आकलन कराकर प्रभावित लोगों को मदद मिलना चाहिए। महादनपुर सिहुलिया गांव में करीब चार एकड़ में सब्जी की खेती करने वाले निशांत शुक्ला ने भी नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेतों में पानी भर जाने से तैयार हुई लौकी, भिंडी, बैंगन, टमाटर व हरा मिर्चा बाजार तक नहीं पहुंच पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed