फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power out at new PHC for two days; patients facing hardship.

Kushinagar News: दो दिन से न्यू पीएचसी की बिजली गुल, मरीज परेशान

Sun, 28 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Power out at new PHC for two days; patients facing hardship.
गंगुआ बाजार। न्यू पीएचसी समउर बाजार में दो दिन से बिजली गुल है। अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, फ्रीजर बंद रहने से वैक्सीन के खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अस्पताल को केबल काट दिए जाने से अस्पताल की बिजली बाधित हो गई। शनिवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। फार्मासिस्ट आरके सिंह ने बताया कि बिजली नहीं रहने से स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का फ्रीजर बंद होने से वैक्सीन और अन्य तापमान-संवेदनशील दवाओं के खराब होने का खतरा है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को भी उमस और गर्मी के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसी आवश्यक सेवा में दो दिनों तक बिजली नहीं रहना गंभीर लापरवाही है। तमकुहीराज उपकेंद्र जेई सुनील कुमार ने बताया कि अस्पताल की बिजली बाधित होने की सूचना शनिवार दोपहर मिली है। बिजलीकर्मियों को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed