फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power cuts cause distress; supply to twenty villages disrupted.

Kushinagar News: बिजली की कटौती से बढ़ी परेशानी, बीस गांवों की आपूर्ति ठप

Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Power cuts cause distress; supply to twenty villages disrupted.
रहसू बाजार। मंगलवार की पूरी रात बिजली गुल रही और बुधवार को दिन भर नहीं आई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मच्छरों के प्रकोप से लोग रात भर सो नहीं पाए। क्षेत्र के सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सत्यम सिंह, दुर्गेश कुशवाहा, अंकुर ठाकुर, सिद्धांत पांडेय ने कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। बिजली आने जाने का कोई समय नही रह गया है। बिजली नही रहने से लोग घर के बाहर पूरी रात टहल कर रात गुजारी। नीद पूरी नहीं नही हुई, सुबह उठने में भी देर हुई। घर की महिलाओं की दिनचर्या प्रभावित हुई। छोटे बच्चों को समय से स्कूल भेजना था,उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एसडीओ फाजिलनगर श्याम जायसवाल ने बताया कि कसया में डोल मेला के चलते 33 हजार लाइन के नीचे से गुजर रहा है। डीजे की ऊंचाई ज्यादा होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन की तरफ से बिजली आपूर्ति बाधित कराई गई है। रात 10 बजे आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed