फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   political parties Chairman-nominated

राजनीतिक दलों से भी आगे निकला नोटा

Sat, 02 Dec 2017 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 02 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
political parties  Chairman-nominated
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।  अपने शहर का रहनुमा चुनने के लिए शहर के अधिकांश लोगों ने मतदान किया, लेकिन पडरौना नगरपालिका क्षेत्र में नोटा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। नोआ ने जहां आप और एआईएमएईएम सहित एक निर्दल उम्मीदवार को भी पीछे छोड़ दिया, वहीं पढ़े-लिखे लोगों के इस शहर में मतदाताओं के 477 वोट अवैध भी हो गए। ये ऐसे वोट थे, जो किसी निकाय में चुनाव की दिशा बदल सकते थे। 
विज्ञापन


पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष और सदस्य के चुनाव में 142476 पुरुष व 127837 महिलाओं सहित कुल 270313 मतदाताओं को मतदान करना था। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के 07 और सदस्य के 148 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों को मिलाकर 24768 वोट मिले, जिसमें अकेले नोटा को 120 वोट मिले हैं। नोटा (कोई उम्मीदवार पसंद नहीं) को मिला यह वोट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज साहा, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार मुहम्मद इलियास अंसारी और निर्दल उम्मीदवार निर्मल साहा से भी अधिक है। 
विज्ञापन


इसके अलावा चौंकाने वाली बात यह है कि पडरौना शहर के मतदाताओं में से 477 का वोट अवैध हो गया, क्योंकि इनका मतदान सही ढंग से नहीं हो पाया था। अवैध मत तो आप, एआईएमएईएम, रालोद और एक निर्दल प्रत्याशी को मिले वोटों से भी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed