फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police seized 13 sacks of urea loaded on an e-rickshaw.

Kushinagar News: ई रिक्शा पर लदे 13 बोरी यूरिया को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 11 Oct 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police seized 13 sacks of urea loaded on an e-rickshaw.
पिपराही के पास ई-रिक्शा समेत खाद जब्त, कृषि विभाग को दी गई सूचना
विज्ञापन

पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के पिपराही के पास पुलिस ने बिना कागजात ले जाई जा रही इफ्को की 13 बोरी यूरिया बरामद की है। खाद ई-रिक्शा पर लादकर ले जाई जा रही थी। पूछताछ के दौरान चालक खाद के परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने ई-रिक्शा और खाद को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। मामले की जानकारी कृषि विभाग को देकर जांच और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बरवापट्टी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि पिपराही के पास ई-रिक्शा पर लदी यूरिया खाद के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे गए थे। चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने 13 बोरी खाद समेत ई-रिक्शा जब्त कर लिया और इसकी सूचना कृषि विभाग को दी। तमकुहीराज एसडीएम कुणाल गौरव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। कृषि अधिकारी को सूचना देकर मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed