फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Recruitment: General Studies Reasoning Questions Provide Relief

पुलिस भर्ती : सामान्य अध्ययन रीजनिंग के प्रश्नों ने दी राहत

Thu, 11 Jun 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: General Studies Reasoning Questions Provide Relief
पडरौना उदित नारायण इंटर कालेज से पुलिस की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
पडरौना। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को तीसरे दिन दो पालियों पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। पहली पाली में 420 और दूसरी पाली में 411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, अभ्यर्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया। कई अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों को कठिन बताया। रीजनिंग और गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान बताए गए।
विज्ञापन

पहली पाली में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उनके प्रवेश पत्र देखे गए। बायोमैट्रिक के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 2112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 1692 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 420 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 2112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1701 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पंजीकृत कुल 4224 अभ्यर्थियों में से 3393 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed