फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police kept running with photographs to identify the body.

Kushinagar News: शव की पहचान के लिए फोटो लेकर दौड़ती रही पुलिस

Mon, 19 Jan 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police kept running with photographs to identify the body.
-मिट्टी की खोदाई करते समय मजदूरों को मिला था शव
विज्ञापन

-वीडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया/सपहा। कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा गांव के काली मंदिर के समीप खेत में मिट्टी खोदाई के दौरान जिस शख्स का शव मिला, उसकी पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। शव की फोटो लेकर पूरे दिन आस-पास के गांवों में पुलिस लेकर दौड़ती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। बाकी थानाध्यक्षों को फोटो कसया पुलिस भेजी है।
गांव वालों के अनुसार यह स्थान सुनसान रहता है, गांव के लोगों का आना-जाना कम रहता है। सुनियोजित तरीके से किसी ने शव को लाकर मिट्टी में दबाया है। चेहरे पर चोट का निशान देखने से लग रहा था कि युवक की हत्या होने की आशंका गांव वाले जता रहे हैं।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव में टाली से मिट्टी गिराने के दौरान करीब 35 वर्षीय शख्स का कपड़े में लिपटा शव शनिवार को गिरा। यह देख लोग दंग रह गए, आनन-फानन मजदूर उसी टाली में शव को रखकर खेसारी गिदहा गांव के काली मंदिर पास ले गए, जहां से वह मिट्टी लाए थे, पास के खेत में खुदाई कर शव को दबा दिए, लेकिन मिट्टी गिराने के दौरान शव गिरने और दोबारा टाली पर रखने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सक्रिय हुई पुलिस शनिवार की देर शाम को मजदूरों और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिया और उस स्थान पर लेकर पहुंची। जेसीबी से खाेदाई के दौरान शव मिला, लेकिन इसकी पहचान रविवार को भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed