फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police detain suspect in mangalsutra snatching case

Kushinagar News: मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Tue, 30 Sep 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police detain suspect in mangalsutra snatching case
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर के बरामदे में बैठी दो महिलाओं से बातचीत के बहाने आए बाइक सवार युवकों ने 23 सितंबर की देर शाम एक महिला के गले का मंगलसूत्र लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

मामले मे पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गईं। सीसीटीवी फुटेज व सूचना के आधार पर सोमवार को मामले के खुलासे के लिए सक्रिय टीम ने चार संदिग्धों को हिरासत में ले पूछताछ में जुटी है। दियरा क्षेत्र के गोबरही के मूल निवासी रमाकांत सिंह पटेल नदी के कटान से प्रभावित हो कुछ वर्षों पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित लतवा बाजार में बैनामे की जमीन खरीद कर परिवार के सदस्यों के साथ स्थाई रूप से निवास करने लगे।
विज्ञापन

23 सितंबर की रात घर से कुछ दूरी पर बाजार में आयोजित भागवत कथा सुनाने के लिए रमाकांत सिंह पटेल कथा स्थल पर चले गए जबकि उनकी पत्नी व मां घर के बाहर बरामदे में बैठ कर कथा सुन रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक रमाकांत के घर के सामने पहुंचे और घर के बाहर बरामदे में मौजूद परिवार की दोनों महिलाओं से पेट्रोल पंप व होटल आदि के बारे में जानकारी ले आगे बढ़ गए। दोबारा बाइक सवार तीनों युवक वापस लौटे और बाइक सवार दो युवक बाइक से नीचे उतर कर रमाकांत सिंह के बरामदे मे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बरामदे मे मौजूद दोनों महिलाओं को बातचीत मे उलझाने लगे। इसी दौरान बाइक सवार तीसरा युवक को स्टार्ट कर उस पर बैठा रहा। बातचीत के क्रम में बरामदे में मौजूद दोनों युवक यह समझ गए कि परिवार में इस समय कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है। इसी का फायदा उठा कर मंगलवार रात 10:45 बजे एक युवक रमाकांत की पत्नी ज्ञान्ति देवी के गले से मंगलसूत्र छीन कर अपने दूसरे साथी के साथ तेजी से सड़क की ओर बढ़ा और बाइक सवार तीसरे साथी के साथ बिहार की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed