फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police claim that the kidnapping story was fabricated after watching a reel on mobile.

Kushinagar News: पुलिस का दावा, मोबाइल पर रील देखकर अपहरण की गढ़ी कहानी

Sun, 15 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Police claim that the kidnapping story was fabricated after watching a reel on mobile.
कंपोजिट विद्यालय नटवलिया में निरीक्षण कर निकलते सीओ कुंदन सिंह और एसओ अभिनव मिश्रा। संवाद
कसया। थाना क्षेत्र के नटवलिया कंपोजिट विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र से बीते शुक्रवार को चार वर्षीय छात्रा के अपहरण किए जाने की कोशिश से हड़कंप का माहौल बना रहा। इस घटना के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गहन जांच पड़ताल में नया मोड़ आ गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में छात्रा अपना बयान बार-बार बदल रही है और मोबाइल पर रील्स देखकर यह कहानी गढ़ी हुई बताई है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्कूल पर पहुंचे सीओ की पूछताछ में यह मामला सामने आया। हालांकि इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष ने छात्रा से करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल की लेकिन कोई घटना से जुड़ा क्लू नहीं मिला। ऐसा पुलिस का दावा है। पुलिस ने अपहरण जैसे किसी मामले से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कंपोजिट विद्यालय नटवलिया परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र चलता होता है। बीते शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले कुछ बच्चे पहुंचे थे। इसी बीच मुंह पर मास्क लगाए तीन संदिग्ध लोगों के स्कूल में घुसने और चार वर्षीय अर्पिता का हाथ-पैर बांधने का प्रयास किए जाने के मामला क्षेत्र में फैल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बच्चों के शोर मचाने पर कथित संदिग्धों की स्कूल से भागने की भी बात कही गई थी।
मामले की सत्यता परखने के लिए घटना के दूसरे शनिवार को सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह और एसओ अभिनव मिश्रा विद्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे तक शिक्षकों, आंगनबाड़ी सहायिका और बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। सीओ सिंह के अनुसार, छात्रा पूछताछ में घटना को लेकर बार-बार बयान बदलती रही, पुलिस का दावा है कि छात्रा ने यह कहानी मोबाइल पर रील्स देखकर रची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed