{"_id":"644428c31d34cb284d041244","slug":"police-arrested-the-accused-of-bike-theft-kushinagar-news-c-7-1-135927-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी दुखी नहर स्थित एक पुलिया के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक युवक बाइक को बिहार प्रांत से चोरी करके लाया था। उसे वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
तमकुहीराज थाने के प्रभारी नीरज राय ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस तमकुहीराज-तरयासुजान मार्ग स्थित चखनी दुखी नहर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तमकुही की तरफ से एक युवक बाइक से आया। उसे रोककर पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे। उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला। पुलिस बाइक सहित युवक को थाने लेती आई। जांच के दौरान पता चला कि बाइक बिहार प्रांत से चोरी करके लाई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रदीप यादव बताया, जो तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। संवाद