फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police arrested a youth singing obscene songs, case registered

Kushinagar News: अश्लील गीत गा रहे युवक को पुलिस ने उठाया, केस दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a youth singing obscene songs, case registered
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार के पश्चिमी ढाले के पास अश्लील भोजपुरी गीते गाने वाले एक 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसआई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम दुदही पश्चिमी ढाले के पास एक युवक पेड़ के नीचे बैठकर अश्लील भोजपुरी गाना गा रहा था। इस बीच महिलाएं एवं बच्चियां बाजार जा रही थीं। भ्रमण पर निकले एसआई विनय प्रताप सिंह और एसआई अशोक कुमार को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो आरोपी अश्लील गाना गाते मिला। पुलिस के पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान नूर हसन निवासी ग्राम शाहपुर खलवा पट्टी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। एसआई विनय प्रताप सिंह की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed