फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   PM's 'Mann Ki Baat' heard at the Municipal Council auditorium.

Kushinagar News: नगर पालिका सभागार में सुनी गई पीएम के मन की बात

Mon, 28 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
PM's 'Mann Ki Baat' heard at the Municipal Council auditorium.
पडरौना नगरपालिका परिषद में मन की बात लाइव प्रसारण सुनते नपाअध्यक्ष विनय जायसवाल व अन्य।स्रोत-सो
पडरौना। नगर पालिका कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशा से दूर रहने और नशा उन्मूलन के प्रति अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि मन की बात में पीएम ने देशवासियों से जुड़ाव, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान मनीष बुलबुल जायसवाल, शिव मद्धेशिया, अनिल पांडेय, गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मृत्युंजय दीक्षित, आदर्श जायसवाल, भास्कर शर्मा, आकाश पांडेय, सन्नी मिश्रा, सचिन कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed