फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipeline will conect with hauses

लोगों को मिलेगी शुद्घ पेयजल की सुविधा

Fri, 12 Nov 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pipeline  will conect with hauses
पांच मुहल्लों में शुद्ध पेयजल के लिए बिछेगी पाइपलाइन
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर )। नगर पालिका हाटा के पांच वाडों के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मिनी ट्यूूबवेल के जरिए पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव पास हो गया है। इस परियोजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार इस योजना पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
हाटा नगर पालिका के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पहले चरण में पांच वार्डों का चयन किया गया है। इनमें से प्रत्येक वार्ड में एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके सहारे मिनी टयूबवेल से मुहल्ले के घरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना की खासियत है कि इस सप्लाई के लिए टंकी की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंपों के सहारे पानी की आपूर्ति सीधे लोगों के घरों में होगी। इस योजना के लिए नगर पालिका के वार्ड नंबर-तीन करमहा नगर, वार्ड नंबर-24 हरिटोला, वार्ड नंबर-20 गोपाल नगर, वार्ड नंबर-छह गौनर रजही टोला और वार्ड नंबर-16 कबिलेसहा को चुना गया है। इन वार्डो में एक-एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सभी वार्डों के लिए अलग-अलग पंप हाउस का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इस परियोजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed