फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pickup collides with car, six injured

Kushinagar News: पिकअप ने कार में मारी टक्कर, छह लोग घायल

Mon, 20 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with car, six injured
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया हाईवे चौराहे पर पिकअप व कार में टक्कर होने में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक पिकअप को पडरौना की ओर लेकर फरार हो गया। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद दूसरे वाहन से गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन

फरीदाबाद से बिहार के सीतामढ़ी कार से जा रहा एक परिवार जा रहा था। रविवार सुबह करीब छह बजे पटहेरिया चौराहे के पास तेज गति से समउर से पडरौना की ओर जा रही पिकअप के हाईवे पार करते समय कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर ही जिस दिशा से आ रही थी उसी दिशा में मुड़ गई। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने सभी कार सवार को बाहर निकाला। कार में तीन बच्चों सहित कुल सात लोग सवार थे। इससे एक बच्ची सुरक्षित बच गई। बाकी को हल्की चोट लगी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर पडरौना की ओर भाग गया। घायलों में कार चालक राजकुमार झा (45), उनकी पत्नी आरती झा (44), बेटी सुनिधि झा (18), बेटा युवराज (12), छोटी (10) व भाई राम पुराण झा (35) थे। पास के एक निजी हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से सीतामढ़ी चले गए। बताया जाता है कि पूरा परिवार फरीदाबाद में रहता है। दीपावली व छठ मनाने कंपनी की कार से परिवार के सभी सदस्य सीतामढ़ी जा रहे थे। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed