फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Physical altercation between sisters-in-law; FIR registered against five people.

Kushinagar News: देवरानी-जेठानी में मारपीट पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Physical altercation between sisters-in-law; FIR registered against five people.
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बंजरिया टोला में देवरानी-जेठानी के बीच हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना 18 मई 2026 को हुई थी।
विज्ञापन

पटहेरवा निवासी कालिन्दी देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उनके घर के दरवाजे पर देवरानी अमृता देवी और देवर मुकेश शर्मा ने विवाद शुरू किया। उस समय कालिन्दी देवी के बेटे रवि शर्मा और सत्यम शर्मा पढ़ाई करने गए थे। उनकी बेटी निशा शर्मा पड़ोस की दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि अमृता देवी ने कालिन्दी देवी की बेटी को लेकर झगड़ा शुरू किया। अमृता देवी अपने मायके से आए तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कालिन्दी देवी और उनके बच्चों को पीटने लगी। उन्होंने भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमृता देवी, मुकेश शर्मा और अमृता देवी के मायके के तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed