फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pharmacist was treating lab technician found missing

Kushinagar News: फार्मासिस्ट कर रहा था इलाज लैब टेक्नीशियन गायब मिला

Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist was treating lab technician found missing
पडरौना। न्यू पीएचसी और शहर के अर्बन केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। न्यू पीएचसी समउर में डॉक्टर की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करता मिला।
विज्ञापन

वहीं शहर के गायत्री मंदिर के पीछे अर्बन पर लैब टेक्नीशियन के न होने से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में जाना पड़ा। कप्तानगंज पीएचसी पर अचानक पहुंचे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने निरीक्षक कर स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी समउर में डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां आने वाले मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के भरोसे होता है। दोपहर तक आरोग्य मेला में 17 मरीज पहुंचे थे। बुखार, खांसी, जोड़ों का दर्द और शुगर के मरीज इसमें शामिल थे। केंद्र पर जांच की कोई सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर का इलाज कराने तीसरी बार पहुंचे रमेश कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां मरीज अधिक आते हैं। यहां पर डॉक्टर की तैनाती जरूरी है। पहली बार इलाज कराने पहुंचे विनय कुमार ने बताया कि यहां पर नियमित डॉक्टर की तैनाती नहीं है। इससे मजबूरी में फर्मासिस्ट से इलाज कराना पड़ा। सुकरौली ब्लॉक के अहिरौली बाजार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 25 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ, लेकिन होम्योपैथिक और आयुर्वेद के डाॅक्टर गैरहाजिर मिले। खांसी, बुखार, सर्दी, खुजली व बीपी, कमर दर्द के मरीज पहुंचे थे। आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक डाॅक्टर से इलाज कराने पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा।

वहीं शहर के गायत्री मंदिर के पीछे अर्बन केंद्र पर डॉ. उमर जमा मरीजों का इलाज कर रहे थे। लैब टेक्नीशियन कक्ष में ताला बंद था। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी टीबी मुक्त अभियान में लगाई गई है, इसलिए वे नहीं आए हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि अधिकांश केंद्रों पर डॉक्टर मौजूद थे। जहां नहीं होंगे वहां उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed