फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Perpetual Police Form will be implemented in whole of UP

पर्यटन पुलिस का फार्मला लागू होगा पूरे यूपी में 

Wed, 18 Oct 2017 12:11 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 18 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Perpetual Police Form will be implemented in whole of UP
कुशीनगर में बाोलते हुए सीएम - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कसया। कुशीनगर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाई गई गई पर्यटक पुलिस की व्यवस्था यूपी के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी लागू होगी। सीएम को यह व्यवस्था बहुत पसंद आई है और एसपी से उन्होंने इसके विषय में पूरी जानकारी ली है। जल्दी ही इस पर अमल भी शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन



कुशीनगर में हर वर्ष  55 से 60 हजार विदेशी पर्यटक आते हैं। इन्हें कई बार सुरक्षा समेत अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां के पर्यटक स्थलों, ठहरने की व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। एसपी यमुना प्रसाद ने इनकी समस्याओं को महसूस किया और जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल में से  15 की एक टीम बनाई। इसमें दो महिला कांस्टेबल भी हैं। इन्हें कुशीनगर के एक होटल में ही प्रशिक्षण भी दिलाया गया। इन सिपाहियों के चयन में इस बात का ख्याल रखा गया कि उनमें हिन्दी के साथ ही अंग्रेजी भाषा की भी ठीकठाक जानकारी हो। चयनित सिपाहियों को पर्यटन से संबंधित तमाम जानकारियां दी गईं। चयनित सिपाहियों को ट्रेनिंग के बाद 6 बाइक उपलब्ध कराई गई। इन सिपाहियों का कार्य यह होगा कि आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के अलावा रहने व घूमने के अन्य स्थानों की जानकारी दें। साथ ही अगर टैक्सी या अन्य साधनों के लिए कोई समस्या हो तो उसके समाधान का प्रयास कराएं।
विज्ञापन


सीएम ने कार्यक्रम के अंत में इस पर्यटक पुलिस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान भी इसका जिक्र करते हुए कुशीनगर पुलिस की तारीफ की। साथ ही इसे अन्य पर्यटक स्थलों पर भी लागू कराने की बात कही। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मंच से उतरते वक्त भी सीएम ने उनसे इस विषय में पूरी जानकारी ली। सीएम के उत्साहवर्द्घन से खुश एसपी ने बताया कि इस व्यवसथा को और मजबूत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed