{"_id":"5803b4b74f1c1b6c6128f97b","slug":"peple-protested-at-pradhans-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर का घेराव किया
kushinagar
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
ध्रना
- फोटो : santosh verma
पिपरा कनक। तमकुही क्षेत्र के चैनपट्टी गगलवा गांव के लोगों ने कोटेदार पर तीन महीने से राशन न देने और उसे बाजार में बेच देने का आरोप लगाया है। रविवार को गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान के घर का घेराव कर राशन दिलाने की मांग की। साथ ही कोटेदार के विरुद्घ कार्रवाई कराने का भी आग्रह किया।
गगलवा चैनपट्टी गांव के निवासी अमीर आलम, ईमाम अली, मुस्तफा अली, मुहम्मद हुसैन, हसरुदीन, राजा हुसैन , छोटे, नन्हे सहित कई लोगों ने ग्राम प्रधान के घर का घेराव किया। इनका कहना था कि तीन महीने से कोटेदार राशन न देकर उसे बाजार में बेच दे रहा है। रविवार को पुन: उसके घर गए तो कोटेदार ने यह कहकर वापस कर दिया कि अभी राशन नहीं आया है। एसडीएम से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान की तरफ से इस बारे में अधिकारियों से शिकायत कर कोटेदार के विरुद्घ कार्रवाई कराने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने घेराव खत्म किया।