{"_id":"65e76e27c2c6ce83d20b9d44","slug":"people-will-get-information-about-development-schemes-from-the-exhibition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113664-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदर्शनी से लोगों को मिलेगी विकास परक योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदर्शनी से लोगों को मिलेगी विकास परक योजनाओं की जानकारी
Wed, 06 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बुद्धा पार्क परिसर में मंगलवार को सूचना विभाग की तरफ से तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस विकास प्रदर्शनी के माध्यम से लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास परक योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे, औद्योगिक गलियारों, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, एक जनपद एक उत्पाद, 9 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान व अन्य योजनाओं से आच्छादित करने पर बल दिया। उद्घाटन कार्यक्रम को विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार आदि मौजूद रहे।