{"_id":"65a5ae1eae408af26e0bf454","slug":"people-welcomed-the-priest-of-ahilya-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11056-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अहिल्या मंदिर के पुजारी का लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अहिल्या मंदिर के पुजारी का लोगों ने किया स्वागत
Tue, 16 Jan 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। मिथिला के अहिल्या धाम से 24 अक्तूबर से दांडी यात्रा (जमीन पर लेटकर) यात्रा करते हुए मंदिर के पुजारी पति-पत्नी राम की नगरी अयोध्या जा रहे हैं। वे दो माह 22 दिन की यात्रा पूरी कर सोमवार की करीब दोपहर दो बजे जोकवा बाजार पहुंचे। उनका स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जलपान कराकर उन्हें विदा किया।
मिथिला के अहिल्या धाम से दांडी यात्रा पर निकले कामेश्वर मिश्रा और उनकी पत्नी अवंतिका उर्फ किशोरी राम की नगरी अयोध्या धाम जाने के लिए बीते 24 अक्तूबर को निकले थे। वे दरभंगा, मधुबनी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज होते हुए करीब 300 किलोमीटर की दांडी यात्रा करते हुए सोमवार को जोकवा बाजार पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पंडित कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि श्रीराम का भक्त हूं। मन में ख्याल आया कि अयोध्या पहुंच कर भगवान राम का दर्शन कर पूजन करूंगा, तो माता अहिल्या की तरह मेरा भी उद्धार हो जाएगा। मेरे मत का स्वागत करते हुए पत्नी भी यात्रा में शामिल हैं। उनके साथ अहिल्या धाम के नागा साधु तथा 12 वर्षीय बालक उत्तम कुमार भी पैदल चल रहे हैं, उन्होंने बताया कि जहां शाम होता है, वहीं यात्रा रुक जाती है। पुन: सुबह यात्रा शुरू की जाती है।
इस दौरान शियाशरण पांडेय, अरविंद सिंह, अशोक जायसवाल, हरिनारायण गुप्ता, संतोष मद्धेशिया, मुन्ना जायसवाल, निक्की मद्धेशिया, रामनारायण आदि मौजूद रहे।