{"_id":"66c91780ef062c26f505ae04","slug":"people-troubled-by-stray-animals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122000-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छुट्टा पशुओं से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छुट्टा पशुओं से लोग परेशान
Sat, 24 Aug 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार की सड़कों पर दिन भर घूम रहे पशुओं से लोग परेशान हैं। ये छुटा पशु कई बार लोगों पर हमला कर दे रहे हैं।
बाजार के गुड्डू गुप्ता, विनय जायसवाल, रवि यादव, निक्कू जायसवाल, मिथिलेश मिश्रा, मनोज अग्रवाल आदि ने कहा कि बाजार में सड़कों और गलियों में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। ये पशु सड़क किनारे खड़ी बाइक को गिरा दे रहे हैं। कई बार राहगीर या मोहल्ले के लोगों पर हमला कर दे रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों ने बाजार में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर पशु आश्रम में भेजवाने की मांग की। रामकोला बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बछड़े को पकड़ने के लिए लालाछपरा गांव के ग्राम प्रधान से कहा गया है। शीघ्र ही सभी छुट्टा पशुओं को पकड़वा लिया जाएगा।