फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People stuck in traffic jam immediately after the exam ended; shoving ensues to board buses.

Kushinagar News: परीक्षा छूटते ही जाम में फंसे लोग, बस में चढ़ने के लिए हुई धक्का-मुक्की

Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
People stuck in traffic jam immediately after the exam ended; shoving ensues to board buses.
पडरौना शहर के सुभाष चौक रेलवे ढाला जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद
पडरौना। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा देकर परीक्षार्थी निकले तो जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस की तैयारियां फेल हो गईं। शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा गलियों में भी जाम लग गया। जाम खत्म कराने में जुटे पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। इसकी वजह रोक के बावजूद शहर में बसों की एंट्री और अधिक भीड़ बताई जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जाम में फंसे लोगों को करीब 500 मीटर दूरी तय करने में करीब 20 मिनट लगा। शाम की पाली में परीक्षा से जुटे अभ्यर्थी किसी तरह जाम से निकले तो घर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिन में 10 बजे सुभाष चौक पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सड़क पर सवारी भरने वाले टेंपो और बसों को पुलिस खदेड़ रही थी। उदित नरायण पीजी कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात पुलिस के जवान और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। परीक्षा केंद्र की तरफ जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाया गया था। कॉलेज के गेट पर पुलिस वाले मौजूद रहे। सड़क से रेलवे स्टेशन की तरफ से जाने वाले लोगों को सड़क पर नहीं रुकने दे रहे थे। रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानों पर परीक्षार्थियों को लेकर आए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शेष लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठकर समय बीता रहे थे। स्टेशन के मुख्य गेट के सामने बने चबूतरे पर दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी किताबें पढ़ते दिखे। करीब 12 बजे परीक्षा स्योबाई कमला देवी बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षार्थी छूटे तो बाजार के धर्मशाला रोड, नौका टोला, रोड, साहबगंज रोड पर जाम लग गया। हालांकि सिपाही और दरोगा को जाम से निपटने के लिए परीक्षा केंद्र से मुख्य सड़कों तक ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन, भीड़ के सामने पुलिस की यातायात तैयारी फेल रही। परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले ही इंट्री करा दी गई। दोपहर और शाम को परीक्षार्थी छूटे तो रामकोला रोड और कसया रोड पर प्राइवेट बस और ई रिक्शा वाले भी पुलिस के मना करने के बावजूद पहुंच गए। इसके चलते जाम की समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


0



अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे कम पड़ गईं निगम की बसें
पडरौना। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी गोरखपुर, संतकबीर नगर, देवरिया समेत दूसरे जिले के होने के नाते अधिकांश बाइक समेत अन्य वाहन से आए थे। इसके बाद भी जो अभ्यर्थी अपने वाहन से नहीं आए थे वे जब पडरौना बस स्टेशन पर बस पकड़ने पहुंचे तो निगम की बसें कम पड़ गईं। बस कम और अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक होने के नाते बस में चढ़ने को लेकर आपस में धक्कामुक्की करते दिखे। निगम की बसें कम होने से प्राइवेट बसों वालों की चांदी रही। प्राइवेट वाहन चालक परीक्षा छूटने के बाद बस स्टेशन के आस-पास खड़ा कर सवारी भरने लगे। संवाद




0



दुकानदारों की रही चांदी



पडरौना। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में परीक्षा शुरू होने के पहले ही परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद होना था। इसको ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद पटरी पर खुली खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। शनिवार को सुबह दस बजे से शाम करीब पांच बजे तक खाने-पीने के सभी दुकानों पर अन्य दिनों की काफी अपेक्षा काफी भीड़ देखने को मिली। संवाद


0000000

पडरौना शहर के सुभाष चौक रेलवे ढाला जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद

पडरौना शहर के सुभाष चौक रेलवे ढाला जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद

पडरौना शहर के सुभाष चौक रेलवे ढाला जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद

पडरौना शहर के सुभाष चौक रेलवे ढाला जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed