फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People staged a protest to get a road built.

Kushinagar News: सड़क बनवाने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
People staged a protest to get a road built.
रहसू बाजार। धनहा बेलवा कारखाना पीएमजी एसवाई मुख्य मार्ग गांव बेईली से रहसू बाजार जाने वाली सड़क निर्माण के पांच वर्ष बाद ही जगह-जगह टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर दो से तीन फुट तक गड्ढे बन गए है। इससे लोगो को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल गुप्त विद्रोही के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग रहसू बाजार से बेइली जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। नंदलाल विद्रोही ने कहा की अगर सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं कराया गया तो हम लोग अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। लोकनिर्माण विभाग के जेई राजीव त्रिपाठी नेबताया कि कि इस सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अमवा श्रीदूबे, मटिहिनिया, बेईली,धनहा, नदवाविशुनपुर, लक्ष्मीपुर महंथ सहित 20 से अधिक गांवों के लोगों के लिए ब्लाॅक, तहसील, जिला मुख्यालय जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं गड्ढों में गिर कर घायल हो जाते है। इस दौरान याकूब अली, सोनू गोंड, संहू गोंड, अजीत कुमार वर्मा, अवधेश, रवि शंकर सिंह, नंदलाल ठाकुर, प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, गुड्डू बरनवाल, रोहित बरनवाल, नीरज बरनवाल, हरेराम सिंह, आदित्य बरनवाल, संतोष बरनवाल, सोनू बरनवाल, गोविंद बरनवाल गोपाल बरनवाल, अनमोल बरनवाल, संतोष सैनी, इरफान अली, गोलू बरनवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed