फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People enumerated problems in BJP's Chaupal

Kushinagar News: भाजपा की चौपाल में लोगों ने गिनाईं समस्याएं

Thu, 21 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
People enumerated problems in BJP's Chaupal
मदनपुर सुकरौली गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पात्रों को प्रसाणपत्र देते अति​थि।
पकवा इनार। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को क्षेत्र के भैंसहा पंचायत भवन परिसर में चौपाल लगी। गांव के लोगों ने समस्याएं गिनाईं। लोगों ने गांव में वर्षों से निर्मित ओवरहेड टैंक संचालन व एएनएम सेंटर बंद रहना प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा नीति, नियति व नेतृत्व से विकास कार्य कर रही। नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान व गरीब वर्ग में मुस्कान ला रही है भाजपा। जनधन खाता, शौचालय, आवास, रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, शंभू प्रसाद गुप्ता, डाॅ. संजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता रामायण कुशवाहा और संचालन सचिव डाॅ. सरिता गुप्ता ने किया। अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर राय ने आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ रवि रंजन, एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, जेई गंगासागर दूबे, सचिव अजीत सिंह, लेखपाल श्रीनिवास सिंह, वैन नोडल अधिकारी संजय कुमार, एआरपी आदित्य तिवारी, एडीओ एजी मनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



00



इन्होंने उठाईं समस्याएं


भैंसहा निवासी दोनों पैर से दिव्यांग चंद्रेश ने कहा कि उन्हें आज तक ट्राई साइकिल नहीं मिली है। वह दोनों हाथों में लाठी लेकर चौपाल में समस्या के निजात के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार ब्लाॅक मुख्यालय व जिला मुख्यालय का चक्कर काट चुके हैं। भैंसहा के ही वासुदेव कुशवाहा ने 11 वर्ष से बने ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति न किए जाने की समस्या को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समक्ष रखा। उनका कहना था कि अब तक इस ओवरहेड टैंक से पानी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन वर्ष 2022 से बंद है। भैंसहा के ही दीनानाथ प्रसाद ने कहा कि आवास नहीं मिला है। आज भी झोपड़ी में रहकर गुजर बसर कर रहे हैं। ग्राम प्रधान से लेकर सचिव तक समस्या बता चुके हैं,कोई सुनता नहीं। छोटेलाल ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि का रकम नहीं मिल रही है। पूर्व में मिली है। जरूरी कागजात व आनलाइन आदि भी कराया जा चुका है।
---
लाभार्थियों तक योजनाएं पहुंचाने का किया दावा

मथौली। क्षेत्र के नरायनपुर चरगहां और पुरैनी गांव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं गांव के प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंच रही है। पूर्व विधायक पवन केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। 2047 तक देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने की तरफ देश बढ़ रहा है। कार्यक्रम को छोटेलाल कुशवाहा, संजय सिंह, पारस कुशवाहा, त्रिवेणी कुशवाहा, निरंजन सिंह, बुन्ना कन्नौजिया, जय गोपाल राजभर, अखिलेश सिंह आदि ने संबोधित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विरेंद्र पांडेय और संचालन अनिल कुमार दुबे ने की। इस दौरान गंगा मद्धेशिया, बीडीओ फूलचन्द सरोज, प्रमोद सिंह, संतोष त्रिपाठी, ज्योति बर्नवाल, डाॅ. दीपक मिश्रा, आकाश जायसवाल, अखिलेश यादव, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।
---
सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बोदरवार। गंगराई गांव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प योजना के तहत चौपाल लगी। इसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को अन्नप्राशन और गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई की गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग खुशहाल है। सरकारी योजनाएं सीधे लाभार्थी तक पहुंच रही है। छोटे दुकानदारों को मुद्रा लोन और किसानों को सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान राजेश कुमार गुप्त, आनंद मिश्र, रविंद्र प्रसाद, राधेश्याम पासवान, मोनू कन्नौजिया, हरी प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद

योजनाओं के लाभार्थियों को दिया प्रमाणपत्र
खड्डा। क्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुर सुकरौली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसमें सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके पूर्व गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, आलोक तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रभु गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed