{"_id":"6aa704afca7ee1ac9a084ad2","slug":"people-angry-over-power-cuts-staged-protest-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167898-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पडरौना। अघोषित बिजली कटौती से परेशान जंगल खिरकिया नई बस्ती के लोगों ने रविवार को गांव में प्रदर्शन किया। लोगों ने शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की।
लोगों ने कहा कि जंगल खिरकिया नई बस्ती में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर है। अक्सर फाल्ट व फ्यूज उड़ने की समस्या आती रहती है। करीब एक सप्ताह से रात-रात भर बिजली कटौती हो रही है। लोग इस इंतजार में रात काट देते हैं कि अब बिजली आएगी। बेतहाशा कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। अधिकारियों से शिकायत करने पर गंभीरता से नहीं लेते हैं। नाराज लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही बिजली समस्या दूर नही हुई तो पडरौना उपकेंद्र पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा।
इस दौरान बबलू पासवान, लालू बैठा, पिंटू गुप्ता, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, दिनेश मिश्रा, रतनजीत शर्मा, अजय पटेल, संजीव गुप्ता, सिंकू पासवान, रामाधार पटेल, विनोद बैठा, हरेश गुप्ता, हरेंद्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, उमेश शर्मा, मंटू पटेल, राजकुमार यादव, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। लोगों ने नाराजगी जताते हुए बिजली व्यवस्था को सुधार करने की मांग की है।
क्षेत्र के राहुल कुमार सिंह, दयासागर पांडेय, रामप्रताप, प्रेम कुमार, प्रभात पांडेय, विनोद चौधरी, विरेंद्र नारायण पांडेय, रमेश यादव, संजय सिंह, अमरेंद्र कुमार, रामशीष सिंह, पिन्टू पांडेय, जितेंद्र तिवारी, जुगुनू शुक्ला सहित आदि ने बताया कि शाम होते ही बिजली दो से ढाई घंटे के लिए बिजली कट जाती है। उसके बाद कुछ देर के लिए बिजली आती है और फिर कट जाती है। रात में करीब तीन से चार घंटे के करीब बिजली मिलती है। शाम को बिजली कटौती के कारण भोजन बनाने खाने व बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बरौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी रात में ऊपर से रोस्टरिंग का हवाला देते हुए ग्रुप में मैसेज डालकर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं। इस संबंध में बरौली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि शाम को करीब चार घंटे की रोस्टरिंग होती है। भोर में भी रोस्टरिंग होती है। रात बारह बजे के बाद जो रोस्टरिंग होती है वह अगले दिन में जुड़ जाती है। केंद्र को जितनी सप्लाई मिलती है, उतनी आपूर्ति दी जा रही है। संवाद