फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pedestrians are getting injured by falling on incomplete approach

Kushinagar News: अधूरी एप्रोच पर गिरकर घायल हो रहे राहगीर

Sun, 24 Aug 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians are getting injured by falling on incomplete approach
-मधुरिया रजवाहा पर महासोन में बनी नहर की पुलिया का मामला
विज्ञापन


-सड़क का निर्माण हुआ और पुलिया की एप्रोच अधूरी छोड़ दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। मधुरिया राजवाहा पर छहूं से जोकवा जाने वाली सड़क पर स्थित महासोन गांव की पुलिया की क्षतिग्रस्त एप्रोच राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बन गई है। वर्तमान में डीपीआर मॉडल से सड़क का चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण हो रहा है। कार्यदायी संस्था की तरफ से क्षतिग्रस्त एप्रोच का निर्माण न करने से कीचड़ और ईंट बिखर गई है। इस पर आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
अप्रैल से छहूं से जोकवा बाजार जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण, उच्चीकरण करते हुए डीपीआर मॉडल से बनाए जाने के लिए शासन से 15 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। फरवरी में सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। इस दौरान महासोंन गांव स्थित पुलिया की एप्रोच क्षतिग्रस्त हो गई। अब राहगीर कसया जाने के लिए सात से आठ किलोमीटर की अधिक यात्रा कर छहूं या जोकवा बाजार होकर कसया, पडरौना या अन्य गंतव्य स्थल जा रहे हैं। एप्रोच पर बिखरी ईंट एवं कीचड़ में गिरकर आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को सपहा निवासी सुनीता पति के साथ बाइक से गिर गईं, उनके सिर में गंभीर चोट आई। गुरवालिया की तीन छात्राएं ट्यूशन से लौटते समय चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

पुरंदरपुर टाइल्स लेकर जा रहे फाजिलनगर के आसिफ का टेंपो पुलिया पर चढ़ते समय पलट गया, इससे वह खुद चोटिल हो गए एवं हजारों की टाइल्स टूट गई। क्षेत्र के गांव महासोन निवासी रामेश्वर प्रसाद, अंशुमान त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, सरफराज अली, महेंद्र यादव एवं राघव तिवारी का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही से पुलिया लोगों की जान की दुश्मन बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सभी एप्रोच को सड़क से जोड़ना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। महासोन की पुलिया की एप्रोच अभी तक अधूरा क्यों है, इसकी जांच की जाएगी। एप्रोच का निर्माण कार्य समाप्ति से पूर्व करा दिया जाएगा।
-सूर्य प्रताप, अधिशासी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed