{"_id":"645ff0cac454d457100f1947","slug":"pcs-pre-today-kushinagar-news-c-7-1-165440-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 13 केंद्रों पर पीसीएस-प्री परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 13 केंद्रों पर पीसीएस-प्री परीक्षा आज
Sun, 14 May 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले मिलेगा परीक्षार्थियों को प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में पहली बार रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पीसीसीएस 2023 की प्रारंभिक की निगरानी पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट करेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की पलपल की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
इस परीक्षा में कुल 6071 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दस मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे सामान्य अध्ययन-एक और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक सामान्य अध्ययन-दो की परीक्षा होगी। परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद हो जाएगा। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षक, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
कोट
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद हो जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले ही प्रवेश ले लेना चाहिए।
- देवीदयाल वर्मा एडीएम