{"_id":"67feae6ef972fc508d06f3ac","slug":"patients-created-a-ruckus-for-x-ray-in-the-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-135722-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के लिए मरीजों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के लिए मरीजों ने किया हंगामा
Wed, 16 Apr 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड कक्ष में खड़े मरीज। संवाद
पडरौना। मौसम में बदलाव के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को बिना एक्सरे कराए 100 से अधिक मरीजों को लौटा दिया गया। नाराज तीमारदारों और मरीजों ने हंगामा किया तो कक्ष छोड़कर टेक्निशियन हट गए। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद अपनी पर्ची लेकर मरीज वापस चले गए। तीन दिन से मरीजों को एक्सरे कराने के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में आने वाले खासी, सांस फूलने और हड्टी फ्रैक्चर वाले मरीजों को एक्सरे के लिए डॉक्टर लिख रहे हैं। मंगलवार को 200 मरीजों ने पर्ची लगाया था, इसमें कुछ मरीज एक दिन पहले के थे। करीब 70 मरीजों का एक्सरे हुआ, बाकी मरीजों को पर्ची देेकर दूसरे दिन आने की बात कह टेक्निशियन लौटाने लगे। मरीजों ने विरोध किया तो कहासुनी भी टेक्निशियन से हुई। नाराज मरीज हंगामा करने लगे तो एक्सरे कक्ष में बैठे स्वास्थ्यकर्मी वहां से उठकर चले गए। करीब एक घंटे तक मरीज इंतजार किए लेकिन एक्सरे नहीं हुआ। बाद में एक टेक्निशियन आया और सभी मरीजों का जमा किया गया पर्ची वापस कर दूसरे दिन आने को कहा।
मरीजों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर मनमानी किया जा रहा है। एक्सरे के लिए सोमवार को भी 100 से अधिक मरीजों को लौटा दिया गया। एक्सरे टेक्निशियन का कहना है कि एक दिन में 70 से अधिक एक्सरे नहीं किया जा सकता। इसके लिए दूसरे दिन बुलाया जा रहा है। रमावती, प्रभावती, सुंदरम, हीरा, रूपक ने बताया कि दस किमी दूरी तक कर इलाज के लिए आए थे, एक घंटे कतार में लगने के बाद डॉक्टर ने तो देखा, लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद भी एक्सरे नहीं हुआ।
दूसरी ओर वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुखार के तीन से पांच फीसदी मरीजों में महक और स्वाद न आने की भी समस्या सामने आ रही है। हालांकि न तो किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है और न ही बहुत गंभीर स्थिति हो रही है। ऐसे में वायरल का कोई नया स्ट्रेन हो सकता है। दवा का नियमित सेवन करने पर मरीजों को एक हफ्ते में स्वाद और महक लौट आती है। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि भीड़ होने के कारण कुछ लोग हंगामा किए थे, जिनका जरूरी था उसका एक्सरे हुआ। इसमे सुधार के लिए एक्सरे टेक्निशियनों को निर्देश दिया गया है।