फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients chilling in district hospital, skylight is open in children's ward

Kushinagar News: जिला अस्पताल में ठंड से ठिठुर रहे मरीज, बच्चों के वार्ड में खुला है रोशनदान

Fri, 06 Jan 2023 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 10:14 AM IST
सार

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि पीआईसीयू और एसएनसीयू में रूम हीटर जलवाया जा रहा है। अधिक हीटर जलाने पर सिटी स्कैन मशीन नहीं चल पाती है। सभी मरीजों को कंबल देने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में अलाव का प्रबंध प्रशासन को करना होता है।

विज्ञापन
Patients chilling in district hospital, skylight is open in children's ward
जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा कंबल, घर से लाकर ओढ़ रहे लोग। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले में कड़ाके की सर्दी में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं रोशनदान खुलने से ठंडी हवाएं वार्ड में लोगों को परेशान कर रही हैं, तो कहीं वार्ड में भर्ती मरीज घर से लाए कंबल के सहारे जाड़े से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वार्ड में एक तरफ जहां ठंड से बचने के उपाय नहीं हैं। वहीं पूरे अस्पताल परिसर में कहीं पर भी अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दूर-दूर से मरीज आते हैं। यहां बने एसएनसीयू, पीआईसीयू, चाइल्ड वार्ड, एनआरसी, जनरल वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी में नवजात और छोटे बच्चों से लगायत प्रौढ़ इलाज के लिए आते हैं। उनके साथ परिजन भी होते हैं। इसके अलावा बगल में ही पोस्टमार्टम हाउस भी है। वहां भी लोगों का आना होता है। डेढ़ हजार से अधिक लोगों का इस अस्पताल में प्रतिदिन आना होता है। इसके बावजूद इस कड़ाके की ठंड में बचाव का समुचित इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


अस्पताल में लोग परिसर के काटे गए पेड़ों की टहनियां, कागज, टायर आदि जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा का कहना है कि पीआईसीयू और एसएनसीयू में रूम हीटर जलवाया जा रहा है। अधिक हीटर जलाने पर सिटी स्कैन मशीन नहीं चल पाती है। सभी मरीजों को कंबल देने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में अलाव का प्रबंध प्रशासन को करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed