फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Patients arrived with diarrhea and fever

Kushinagar News: डायरिया तो कहीं बुखार के पहुंचे मरीज

Mon, 08 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Patients arrived with diarrhea and fever
नेत्र चिकित्सालय में मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद 
पडरौना। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को शहर के दो स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। पुरुष नेत्र चिकित्सालय में डायरिया, बुखार के अधिक मरीज आए तो नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तेज बुखार व चर्म रोग के मरीजों ने इलाज कराया। डॉक्टर द्वारा इलाज के साथ ही स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी सलाह भी दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि बुखार की जांच में टायफाइड के भी मरीज आ रहे हैं। शहर के पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय में इलाज कराने पहुंची मुस्कान को डायरिया की परेशानी थी। डाॅक्टर बलराम दत्त शर्मा ने जरुरी दवाओं के साथ ही सफाई बनाए रखने सलाह दी। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर उमर जमा आलिया (14) की जांच कर रहे थे। परिजन ने बताया कि तेज बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने कहा कि मौसम के बदलाव के कारण बुखार, चर्म रोग और सर्दी खासी के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


120 मरीजों का हुआ इलाज
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरपतही में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कुल 120 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ संजय कुमार ने चर्म रोग, खासी, वायरल बुखार व पेटदर्द सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया। वहीं विशुनपुरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरपतही में कुल 120 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed