{"_id":"6ac6a9ff4e1b36fc61085b84","slug":"passersby-shaken-after-a-scuffle-and-stabbing-incident-on-the-sukrauli-banchara-canal-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-169718-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुकरौली-बंचरा नहर रोड पर मारपीट के बाद चाकूबाजी से सहमे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुकरौली-बंचरा नहर रोड पर मारपीट के बाद चाकूबाजी से सहमे राहगीर
विज्ञापन
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली-बंचरा नहर रोड पर हुई वारदात
विवाद के दौरान चाकू लगने से एक युवक घायल, पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर दोनों पक्षों को कोतवाली पहुंचाया
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली-बंचरा नहर रोड पर बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर चाकू निकलते ही राहगीर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर दोनों पक्षों को कोतवाली पहुंचाया।
जगदीशपुर गांव निवासी राकेश बाइक से नहर रोड से जा रहे थे। इसी दौरान परसिया गांव निवासी संगम प्रसाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि संगम प्रसाद के साथ मौजूद कुछ लोगों ने राकेश के साथ मारपीट की। बचाव के दौरान राकेश ने चाकू निकाल लिया। चाकू के हमले से संगम प्रसाद के घायल होने की बात सामने आई है।
चाकूबाजी की घटना से सड़क पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद करने के साथ दोनों पक्षों को कोतवाली पहुंचाया। इस संबंध में हाटा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।