फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Party workers expressed their happiness over Pankaj Chaudhary becoming the state president and burst firecrackers.

Kushinagar News: पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, फोड़े पटाखे

Mon, 15 Dec 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Party workers expressed their happiness over Pankaj Chaudhary becoming the state president and burst firecrackers.
पडरौना। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इसके पहले रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अधिकारिक तौर पर पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के कार्यक्रम का रविंद्रनगर पार्टी कार्यालय में प्रसारण देखा।
विज्ञापन

जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण निसंदेह संगठन को और अधिक ऊर्जावान, अनुशासित एवं जनसंपर्क से समृद्ध बनाएगा।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में पार्टी नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ और अधिक सशक्त होगी। इस दौरान विश्वरंजन कुमार आनन्द, नमो नारायण मौर्य, भीखम प्रसाद, नारायण दत्त तिवारी, सुशील शर्मा, विन्ध्वासिनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed