{"_id":"68c46eae7ebf2de213018d7b","slug":"part-of-the-roof-collapsed-in-buddha-pg-college-student-injured-protest-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145208-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में छत का हिस्सा गिरा, छात्रा घायल, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध पीजी कॉलेज में छत का हिस्सा गिरा, छात्रा घायल, प्रदर्शन
Sat, 13 Sep 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शुक्रवार को कला संकाय में कक्ष संख्या 43 के सामने छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक छात्रा घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही छात्र काॅलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका यह विरोध करीब चार घंटे तक चला। हालांकि मान- मनव्वल के बाद मांगे पूरा करने के आश्वासन पर ही माने। छात्रों ने काॅलेज प्रशासन को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी है।
काॅलेज के कला संकाय में एक भवन की छत का कुछ हिस्सा शुक्रवार करीब 11:45 बजे अचानक से भरभराकर गिर पड़ा। इसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा घायल हो गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि घायल छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घटना से गुस्साए छात्र अजित कुमार सिंह, स्नेहिल मिश्र, गुरु मिश्र, वंदित श्रीवास्तव, सूरज चौरसिया, कृष्णा पांडेय, सत्यम दूबे ने काॅलेज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्ध प्रतिमा के सामने ही जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन व जमीन पर बैठे छात्रों को समझाने के लिए प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र, आचार्य व सह आचार्यों ने कई राउंड बातचीत करते रहे, लेकिन नाराज छात्रों ने करीब 3:45 बजे काफी प्रयास के बाद छात्र संघ चुनाव सहित शौचालय निर्माण, पेयजल, पुस्तकालय, स्टैंड व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के आश्वासन पर मान गए। लेकिन उन्होंने सोमवार तक कालेज प्रशासन को मोहलत देने की भी बात कही। इस दौरान पर डाॅ. निगम मौर्य, डाॅ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह आदि छात्रों को समझाने की कोशिश करते रहे।