फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   panchyat

24 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का बदला आरक्षण

Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
panchyat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पडरौना। पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन शुक्रवार को हो गया। इस बार अनुसूचित जनजाति कोटे में आरक्षित 23 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का आरक्षण बदल गया है। इसके अलावा एक ग्राम पंचायत के आरक्षण में हुई गड़बड़ी को भी दुरुस्त करते हुए वहां का आरक्षण बदला गया है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतिम सूची सभी ब्लाक मुख्यालयों पर चस्पा करा दी गई है।
पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। शेष पदों के लिए जिला प्रशासन ने आरक्षण सूची बनाई है। बीते 20 मार्च को सभी 1003 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई थी। इसके अलावा ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण के लिए भी अनंतिम सूची जारी की गई थी। इस पर कुल 1619 आपत्तियां आई थीं। जिसमें सर्वाधिक 1275 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद पर थीं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 51, बीडीसी सदस्य के लिए 194 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 86 आपत्तियां थीं। ब्लाक प्रमुख पद पर भी 13 लोगों ने आपत्ति की थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इनमें से केवल तमकुही ब्लॉक के परसौनी गांव के लिए डाली गई आपत्ति ही सही पाई गई। बाकी आपत्तियों को सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया गया। परसौनी गांव में प्रधान पद का आरक्षण गलत हुआ था, जिसे अंतिम सूची में परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा शासन ने एसटी सीटों के आरक्षण के लिए जो नई गाइड लाइन जारी की थी, उसके अनुसार 23 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर आरक्षण की स्थिति बदली है। अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों में हुआ था खेल
तमकुही ब्लाक के परसौनी गांव में आरक्षण का क्रम बदलने के लिए जातिगत आंकड़ों में खेल किया गया था। परिवर्तित आंकड़ों के आधार पर इस गांव को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया था। इस पर लोगों ने आपत्ति की। इसके बाद ब्लाक में फीड आंकड़े व जिला मुख्यालय पर उपलब्ध आंकड़ों की जांच की गई तो गड़बड़ी पकड़ में आई। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने इसकी गहनता से जांच के बाद यहां प्रधान पद का आरक्षण बदलते हुए पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया है।

इन गांवों का बदला आरक्षण-
अंतिम सूची में जिन गांवों में प्रधान पद का आरक्षण बदला है उसमें दुदही ब्लाक के गांव खिरिया को अनारक्षित, गौरी शुक्ल को महिला, हाटा ब्लॉक के रामपुर पट्टी का अनारक्षित, खड्डा को महिला, कसया विकास खंड के बरवा बाजार को महिला, धुरिया को अनारक्षित, खड्डा ब्लॉक के पड़रही व एकडंगी को अनारक्षित, छितौनी जंगल को महिला, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के घिनहुआ को महिला, खजुरी व कलवारीपट्टी को अनारक्षित, पडरौना ब्लाक के दलबहादुर छपरा व जंगल चौरिया को अनारक्षित, रामकोला ब्लॉक के तरकुलवा व बसडीला को अनारक्षित, सुकरौली को बेलवा बुलवा को अनारक्षित, विशुनपुरा ब्लॉक के अरनहवा को महिला, पड़री पिपरपांती, परगना छपरा को अनारक्षित, तमकुही के बिहार खुर्द, पिपरा बघेल को महिला, सेवरही ब्लाक के परसौन को महिला श्रेणी में आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed