फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pahale din 8,527 vidyaarthiyon ne chhodee pareeksha

पहले दिन 8,527 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
pahale din 8,527 vidyaarthiyon ne chhodee pareeksha
लक्ष्मीगंज केे खेतान इंटर कालेज में परीक्षा देते बोर्ड परीक्षार्थी। - फोटो : KUSHINAGAR
पहले दिन 8,527 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 1,06,563 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
पडरौना। जिले के 172 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 8,527 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित रहे।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 253 स्व वित्तपोषित समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय हैं। बोर्ड ने 172 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल के 61,808 और इंटर के 44,753 समेत कुल 1,06,563 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस परीक्षा की निगरानी के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 61,808 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 56,794 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 5,024 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा में इंटर की हिंदी की परीक्षा थी। 44,755 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 41,252 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 3,503 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 372 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष डॉ. हरिगोविंद मिश्र ने बताया कि इस केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया है। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकीनगर में हाईस्कूल के 559 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से 61 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। एसजीएम इंटर कॉलेज बंतीनगर परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 137 में 11, लोकनायक इंटर कॉलेज गौरी नगर परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 597 में 48, पतियादेवी मनिराज इंटर कॉलेज जगदीशपुर परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 419 में 44 और बालिका इंटर कॉलेज सेवरही में पंजीकृत 467 में 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरबी राम ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 526 परीक्षार्थियों में 20 अनुपस्थित रहे है। दूसरी पाली में ंटर की परीक्षा में कुल 553 में 44 अनुपस्थित रहे। लबनिया स्थित नवजादी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने बताया कि हाईस्क्ूल के 139 परीक्षार्थियों में 15 अनुपस्थित रहे। जबकि इंटर की परीक्षा में 219 में 17 अनुपस्थित रहे।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार श्री अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज गुरवलिया में हाईस्कूल प्रथम पाली हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत 474 विद्यार्थियों में 445 ने परीक्षा दी। जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हुए इंटर की हिंदी की परीक्षा में 510 में 49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 461 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
कोट
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दल अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी करते रहे।

मनमोहन शर्मा, डीआईओएस कुशीनगर
आज की परीक्षा
सुबह आठ बजे से हाईस्कूल की पालि, अरबी, फारसी व इंटर की संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला की परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से हाईस्कूल की संगीत गायन व इंटर की सामान्य आधारित विषय, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed