{"_id":"678bf7e593fceebb9a03f0f9","slug":"ownership-scheme-will-give-new-direction-to-life-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130489-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ‘स्वामित्व योजना से जीवन को मिलेगी नई दिशा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ‘स्वामित्व योजना से जीवन को मिलेगी नई दिशा’
Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट परिसर में घरौनी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सदर विधायक, डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के स्वामित्व योजना तहत घरौनी प्रमाणपत्र कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इसके बाद जिले के 20 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र दिया गया। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरौनी प्रमाण पत्र की उपयोगिता बताते कहा कि गरीबी दूर करने के लिए प्रॉपर्टी जरूरी है। यह प्रॉपर्टी मूल संपत्ति होगी।
सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, डीएम विशोल भारद्वाज और सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने संबोधित किया। इसके बाद पडरौना तहसील के 20 लाभार्थियों में घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार, सदर विधायक व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खड्डा विधायक ने 804 लोगों को दिया स्वामित्व कार्ड : खड्डा। ब्लॉक सभागार में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें खड्डा विधायक ने 804 लोगों में स्वामित्व कार्ड वितरित किया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत पांच वर्ष पहले शुरू की गई थी। इससे गांव के लोगों को उनके घर का कानूनी अधिकार प्राप्त हो सकेगा।
इसके बाद उन्होंने गोवर्धन, ध्रुवनरायण, शम्भू, जोखू, रामप्रित, सुदर्शन, कपिलदेव, मदन, योगेंद्र, भोला, कोलाई, चन्द्रिका, रामनरेश सहित 804 लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान खड्डा एसडीएम प्रभाकर सिंह, तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक, बीडीओ विनीत यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम यादव, अखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख ने 60 लोगों में वितरित किया घरौनी प्रमाण पत्र : मंसाछापर। मेरी संपत्ति, मेरा अधिकार के तहत शनिवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरित किया गया। यहां सोनवल, सोहरौना, नंदलाल छपरा, पुरनहा मिश्र, चिरगोड़ा, डुमरी गांव के 60 से अधिक लोगों में ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान सचिव नीलम सिंह, ग्राम प्रधान बबलू आदि मौजूद रहे।
200 लोगों में वितरित हुआ भू- अधिकार पत्र : पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव में स्वामित्व योजना के तहत 200 ग्रामीणों में खड्डा विधायक ने भू-अधिकार पत्र वितरित किया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पहले से ही घरों के अभिलेख है। गांव में सदियों से रहते चले आए पीढ़ी दर पीढ़ी के लोगों के पास कोई कानूनी प्रमाणपत्र नहीं थे। इसके चलते लोगों को तमाम तरह के कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता था। सरकार ने कानून अधिकार देकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया है। इस दौरान ग्राम प्रधान शंभू, सचिव राम विनय यादव, सुशील गुप्ता, रमायन पटेल, राबड़ी देवी आदि मौजूद रहे।
जिले में जगह-जगह आयोजित हुआ घरौनी वितरण कार्यक्रम : पडरौना। सिधुआ मिश्रौली गांव में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को 150 लोगो को घरौनी कार्ड का वितरण किया गया। गांव के पंचायत भवन सभागार में ग्राम प्रधान ललन प्रसाद और प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में घरौनी कार्ड का वितरण किया। इस दौरान पंचायत सहायक विद्या कुमारी, ग्राम रोजगार सेवक विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की तरफ बढ़ रहा है कदम : डॉ. असीम : तमकुहीराज। ब्लॉक परिसर में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत कार्ड का वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार नियमित रूप से हर क्षेत्र में विकास की दिशा में काम कर रही है। स्वामित्व योजना आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की ओर बढ़ते कदम है। कार्यक्रम को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने संबोधित किया। इसके बाद अहिरौली के 153, डुमरभार के तीन, भेलया के 69, भरपटिया के 68, कोइंदी के तीन समेत 296 लोगों में स्वामित्व योजना कार्ड (घरौनी ) वितरित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय, एसडीएम ऋषभ पुंडीर, तहसीलदार चंदन शर्मा, बीडीओ अनिल राय, प्रधान उपेंद्र सिंह, सुबिंद चौहान, विकास राय आदि मौजूद रहे।
209 लोगों को मिला स्वामित्व कार्ड : मथौली। मोतीचक ब्लाॅक सभागार में शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख अर्चना सिंह व बीडओ रामानंद वर्मा ने ब्लाॅक के 63 गांव के 209 लाभार्थियों में स्वामित्व कार्ड वितरित किया। ये लाभार्थी मंगलपुर, मंगरूआ, पट्टन, अरकपुर, सिंहपुर, पकड़ी गांव के थे। इस दौरान विनोद कुमार, समरजीत सिंह, आलोक कुमार यादव, आलोक आदि मौजूद रहे।
पगार गांव के लोगों में घरौनी कार्ड वितरित : लक्ष्मीगंज। स्वामित्व योजना के तहत क्षेत्र के पगार गांव के पंचायत भवन सभागार में शनिवार को लोगों में स्वामित्व कार्ड (घरौनी) वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान डाॅ. इंद्रजीत सिंह, सचिव जियाउर्रहमान, रमाशंकर शुक्ला, विनीता यादव, नर्वदेश्वर पांडेय, दिनेश मौर्य, महेश मौर्य, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
गांव के लाभार्थियों को मिला स्वामित्व कार्ड : उजारनाथ। क्षेत्र के नौगांवा में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी कार्ड दिया गया। इसके लिए मई 2024 में ड्रोन से सर्वे कराया गया था। इस दौरान हरिकेश कुशवाहा, हलका लेखपाल प्रियंका त्रिपाठी, पवन कुमार गुप्ता, सचिव शिशिर यादव आदि मौजूद रहे।