फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Outcry Erupts in Family Following Deaths of Two Youths

Kushinagar News: दो युवकों की मौत से परिवार में मची चीख-पुकार

Tue, 17 Mar 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Outcry Erupts in Family Following Deaths of Two Youths
मार्ग दुर्घटना में धनंजय पांडेय की मौत के सूचना पर रोते-बिलखते परीजन व जुटी महिलाएं।स्रोत-सोशल  - फोटो : credit
पडरौना। लखनऊ से लौटते समय संतकबीर नगर के मगहर के पास सड़क हादसे में कुशीनगर के शंभू मिश्रा और धनंजय पांडेय की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोग घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लखुआ लखुई निवासी शंभू मिश्रा का एक पुत्र हरिओम मिश्रा (13) व 9 वर्ष की बेटी है। शंभू मिश्रा रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर पांडेय टोला निवासी धनंजय पांडेय सहित रमन व सुरेश के साथ कार से लखनऊ गए थे। सोमवार की भोर वे घर लौट रहे थे। संतकबीरनगर के मगहर के पास हादसा हो गया। शंभू मिश्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पिंकी व दोनों बच्चों का रोकर बुरा हाल है। इस हादसे में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली के धनंजय पांडेय (35) पुत्र उमाकांत पांडेय की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। रामनगर के उमाकांत पांडेय के चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे धनंजय पांडेय काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। कुछ वर्षों से वह अपने परिवार के साथ रवींद्रनगर मुख्यालय के समीप बेलवा मिश्र में मकान बनवा कर रहते थे। धनंजय पांडेय की पत्नी नीलम पांडेय पडरौना शहर के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका हैं। इनके दो बेटे अक्षुवान 13 वर्ष और अंशुमान 6 वर्ष उसी विद्यालय में पढ़ते हैं। हादसे की सूचना के समय इनकी पत्नी नीलम पांडेय स्कूल में थीं। अचानक पति की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गईं। प्रबंधक डॉ. नीरेन पांडेय व प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता पांडेय ने ढांढ़स बंधाया।

मार्ग दुर्घटना में धनंजय पांडेय की मौत के सूचना पर रोते-बिलखते परीजन व जुटी महिलाएं।स्रोत-सोशल 

मार्ग दुर्घटना में धनंजय पांडेय की मौत के सूचना पर रोते-बिलखते परीजन व जुटी महिलाएं।स्रोत-सोशल - फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed