फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   order for case for two secreatry

दो सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

Thu, 10 Feb 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
order for case for two secreatry
दो सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश
विज्ञापन

- डीपीआरओ ने खड्डा और फाजिलनगर के एडीओ पंचायत को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। डीपीआरओ ने दो ग्राम विकास अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश एडीओ पंचायत को दिया है। सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए धन निकासी के बाद कार्य नहीं कराने पर कार्रवाई की गई है।

डीपीआरओ अभय यादव ने बताया कि समीक्षा बैठक में पाया गया कि फाजिलनगर ब्लॉक के गांव लवकुश पश्चिम पट्टी में सामुदायिक शौचालय का करीब ढाई लाख रुपये की निकासी कर ली गई है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू भी नहीं कराया गया है। वर्तमान सचिव को अभिलेखों का चार्ज भी हस्तांतरित नहीं की गई है, जिसे लापरवाही मानते हुए सचिव अशोक यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत फाजिलनगर को निर्देशित किया गया है। इसके अलावे खड्डा ब्लॉक के विंदवलिया गांव का में सामुदायिक शौचालय का संपूर्ण धनराशि निकाल ली गई है और निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि वहां तैनात रहे सचिव मृत्युंजय पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत खड्डा को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed