{"_id":"6afcafea5343c9094003f5d7","slug":"opd-reopens-after-two-days-chaos-and-shoving-from-the-testing-area-to-the-medicine-counter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172491-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो दिन के बाद खुली ओपीडी, जांच से लेकर दवा काउंटर तक धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो दिन के बाद खुली ओपीडी, जांच से लेकर दवा काउंटर तक धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पडरौना। छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 1300 मरीज पहुंचे तो पर्ची, जांच और दवा वितरण काउंटर तक लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बाल रोग, मेडिसिन और हड्डी रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ रही।
रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के कारण इलाज नहीं करा पाने वाले मरीजों के साथ मौसम में बदलाव से बीमार हुए लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। सामान्य दिनों में ओपीडी में करीब 750 मरीज आते थे, जबकि मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 1300 पहुंच गई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया। ओपीडी से लेकर जांच और दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की कतारें लगी रहीं। कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही।
दोपहर 12:30 बजे हड्डी रोग विभाग के सामने मरीजों की लंबी कतार लगी थी। कतार में खड़े चंद्र प्रकाश सिंह, हरिकेवल प्रजापति, चंद्रभान राजभर, महेश कुमार और सुनील चौहान ने बताया कि वे सुबह 11 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी नंबर नहीं आया है। डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी है। ऐसे में जांच के लिए दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के सभी 17 बेड पर मरीज भर्ती मिले। वहीं, 45 बेड वाले मेडिसिन वार्ड में करीब 75 प्रतिशत बेड पर मरीज भर्ती थे। दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। पैथोलॉजी में 355 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें करीब 85 मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बुधवार को बुलाया गया। एक्सरे जांच की व्यवस्था भी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। अस्पताल में प्रतिदिन 80 मरीजों की एक्सरे जांच की क्षमता होने का हवाला देकर कई मरीजों को अगले दिन बुलाया गया। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा।