{"_id":"62321cbaf727567610739dde","slug":"only-20-children-got-vaccinated-on-the-first-day-kushinagar-news-gkp430208893","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन केवल 20 बच्चों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन केवल 20 बच्चों को लगा टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : KUSHINAGAR
पहले दिन केवल 20 बच्चों को लगा टीका
बुधवार को सिर्फ एक सत्र का एमसीएच विंग में हुआ आयोजन
आज से एमसीएच विंग और सभी सीएचसी पर लगेगा कोरोनारोधी टीका
कुशीनगर। 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में टीकाकरण कैंप लगाया गया। यहां सुबह दस से शाम चार बजे तक 20 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार से एमसीएच विंग और सभी सीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपद में टीकाकरण अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया। हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने के साथ-साथ 14 साल से ऊपर के सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण काफी हद तक पूरा हो चुका है। जनपद में पहले डोज के टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा हो गया है और दूसरे लक्ष्य की तरफ तेजी से अभियान चल रहा है।
इसके बाद शासन ने 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। जिले में इस आयु के 1,50,993 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य है। इन्हें नई वैक्सीन कोरबीवैक्स लगाई जाएगी। इस टीके का भी दूसरा डोज 28 दिनों के अंतराल पर लगाया जाएगा। यह टीका भी पूर्व की भांति इंजेक्शन के माध्यम से लगाया जाएगा। यह टीका ऐसे बच्चों को लगाया जाना है, जिनका जन्म एक जनवरी 2008 से 15 मार्च 2010 के बीच में हुआ है। टीका लगवाने के लिए आधारकार्ड साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
बुधवार से इस उम्र के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग पहुंचकर टीकाकरण की शुरुआत की। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता भी मौजूद थे। पहला टीका अवन्या द्विवेदी को लगा। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक 20 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
इस अवसर पर वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर सत्यप्रकाश द्विवेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार, आशुतोष दुबे, सुमित श्रीवास्तव, रेनू, विवेक, अमन तिवारी, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।