{"_id":"63c2ed187197e44f2862ec3c","slug":"one-youth-died-in-the-accident-three-injured-kushinagar-news-gkp4643458180-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल
गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हुआ हादसा
डिबनी बंजरवा/ रहसू बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तरया कोइंदी बुजुर्ग गांव के समीप शनिवार शाम दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हुए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर भागे ट्रैक्टर चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
चौराखास थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ निवासी दिलीप गोंड़ पुत्र घनश्याम गोंड़ (35), अपने चचेरे भाई ऋतिक गोंड़ पुत्र अंबिका गोंड़ (16) के साथ तमकुही क्षेत्र के पिपरा अगरवा गांव में बहन के घर शनिवार को खिचड़ी पहुंचाने गए थे। शनिवार शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कोइंदी बुजुर्ग गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बगल से ही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। बाइक से गिरकर दिलीप गोंड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके चचेरे भाई ऋतिक दूर छिटककर जा गिरे, उन्हें भी चोट लगी।
उधर दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के गड़हिया चिंतामणी निवासी सुभाष (45) और अमरेंद्र (32) भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल ऋतिक, सुभाष और अमरेंद्र को आनन-फानन में लोगों की मदद से पुलिस सीएचसी तमकुहीराज ले गई। वहां डॉक्टर ने तीनों का उपचार किया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दुर्घटना के शिकार दिलीप गोंड़ के पांच साल का बेटा रुद्र और दो साल की बेटी पीहू हैं। बाहर रहकर कमाने वाले दिलीप तीन पहले ही घर आए थे। उनकी मौत परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद तत्काल पुलिस पहुंची थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दुर्घटना में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रामकोला मार्ग पर बैरिया चौराहे के समीप शनिवार शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। जहां हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया जिले बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगंडा गांव निवासी आदर्श त्रिपाठी पुत्र बृजभान त्रिपाठी (30) अपनी बहन के घर बेलवा गांव जा रहे थे। अभी वह कसया- रामकोला मार्ग के बैरिया चौराहे के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया भिजवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर रामकोला थाना क्षेत्र खोटही गांव के निर्भया टोला के मोड़ पर शनिवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया।
रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के निवासी संजय (30) और खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल के रहने वाले अजय (32) की बाइक आपस में टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया। उनकी बाइक खोटही पुलिस चौकी पर भेज दी गई। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। संवाद