{"_id":"6074855e8ebc3e8d1b2ecdd8","slug":"one-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp391789975","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट से बाइक मिस्त्री की मौत, डेमू पैसेंजर पर चढ़ते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट से बाइक मिस्त्री की मौत, डेमू पैसेंजर पर चढ़ते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट से बाइक मिस्त्री की मौत, डेमू पैसेंजर पर चढ़ते वक्त हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे दुदही रेलवे स्टेशन पर सीवान से गोरखपुर जाने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुदही रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.30 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। स्टेशन अधीक्षक मनमोहन कुमार ने इसकी सूचना जीआरपी और विशुनपुरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की जेब से मोबाइल मिला। इससे घर वालों को सूचना दी गई। शव की पहचान बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन के लक्ष्मीपुर डीही बैरा टोला निवासी हरिशंकर निषाद के पुत्र अमरजीत निषाद के रूप में हुई। पिता हरिशंकर ने बताया कि पुत्र अमरजीत बिहार प्रांत के ठकरहा बाजार में बाइक मिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार की सुबह घर से आधार कार्ड बनावाने की बात कहकर बाइक से सेवरही जाने के लिए निकला था।