{"_id":"61ec443e7aa38e3dcc28b643","slug":"one-day-s-salary-of-absentee-workers-disrupted-kushinagar-news-gkp424609526","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित
एसडीएम के निरीक्षण में छह डॉक्टर, तीन एडीओ समेत 29 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
बरवापट्टी(कुशीनगर)। दुदही ब्लॉक कार्यालय, बाल विकास कार्यालय और सीएचसी का शनिवार को तमकुहीराज के एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान छह डॉक्टर, तीन एडीओ समेत 29 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
शनिवार सुबह 10.07 बजे एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर दुदही सीएचसी पहुंचे। उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी के अवकाश पर रहने की बात बताई गई। जबकि डॉ. जेपी शाह, डॉ. विजय यादव, संविदा के चिकित्सक डॉ. सुभाष, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. पूनम, डॉ. नाजिया समेत छह डॉक्टर, एएनएम प्रियंका कुशवाहा व सपना वर्मा समेत 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
इसके बाद एसडीएम ब्लॉक कार्यालय पहुंचे, जहां एडीओ पंचायत मजहरुल हक, एडीओ कृषि ओमप्रकाश सिंह, एडीओ सहकारिता आशीष सिंह भी अनुपस्थित थे। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एडीओ पंचायत को चुनाव सेल तथा एडीओ सहकारिता दूसरे ब्लॉक में विभागीय कार्य से गए हैं। वरिष्ठ लिपिक अलाउद्दीन मंसूरी व संजय जायसवाल अनुपस्थित थे। एडीओ सहकारिता के पास दुदही के अलावा चार ब्लॉक के एडीओ सहकारिता का चार्ज है। उनके मनरेगा सेल के निरीक्षण में एपीओ अरविंद कुमार सिंह, ब्लॉक टीए यशवंत कुमार सिंह समेत ग्राम पंचायतों के आठ टीए अनुपस्थित थे। कर्मचारियों ने बताया कि एपीओ व ब्लॉक टीए मनरेगा पार्क बांसगांव का निरीक्षण करने गए हैं। इसके अलावा आठ तकनीकी सहायक भी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम ने बाल विकास विभाग का निरीक्षण किया, जहां सीडीपीओ रश्मि तिवारी उपस्थित रहीं। जबकि मुख्य सेविका शांति पांडेय अवकाश पर थीं। मुख्य सेविका सुनीता चौधरी अनुपस्थित मिलीं। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि इस तरह कर्मचारियों का अनुपस्थित होना गंभीर बात है। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।