{"_id":"6709b67b7a8fe957d70ca1b4","slug":"one-arrested-with-seven-sacks-and-15-cartoons-of-illegal-firecrackers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124697-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात बोरी और 15 कॉर्टून अवैध पटाखे के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात बोरी और 15 कॉर्टून अवैध पटाखे के साथ एक गिरफ्तार
Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने सात बोरी और 15 कॉर्टून अवैध पटाखे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस विस्फोटक अधिनियम समेत गं धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध पटाखों को त्योहारों में खपाने वाला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अनिल केसरी निवासी जंगल विशुनपुरा कोतवाली पडरौना के रूप में हुई। उसके पास से अवैध रूप से रखे गए सात बोरी, 15 कॉर्टून हस्त निर्मित पटाखे, 80 कॉर्टून फैक्टरी मेड पटाखे और फुलझड़ियां बरामद की गईं। इस मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि त्योहार के दौरान वह हस्तनिर्मित व फैक्ट्री मेड पटाखों की खेप को खपाने की तैयारी में था।