फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One arrested with 60 boxes of liquor

Kushinagar News: 60 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 60 boxes of liquor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की मधुरिया चौकी पुलिस ने रविवार की शाम एक कार से 60 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा पुलिस पहले से ही आरोपी के पीछे लगी थी, इसलिए तुर्कपट्टी पुलिस ने आरोपी समेत कार को पटहेरवा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
रविवार की शाम को चौकी प्रभारी मधुरिया अवनीश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक पंकज सिंह गश्त पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक कार शराब लेकर फाजिलनगर की तरफ से कसया की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही मधुरिया पुलिस चौकी प्रभारी सक्रिय हो गए। उन्होंने गाढ़ाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच सामने पुलिस देखकर तस्कर गाड़ी मोड़कर फाजिलनगर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा करते हुए गड़हिया मोड़ पर घेर लिया। मौका पाते ही एक तस्कर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान दिलशाद निवासी कबिलासपुर, गोपालगंज बिहार के रुप में हुई है। आरोपी ने बताया कि यह शराब बिहार सीमा के पास से खरीद कर देवरिया के रास्ते दरभंगा बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed