फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one arrested in pelting matter

Kushinagar News: खड्डा में हुए पथराव में एक नामजद गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
one arrested in pelting matter
खड्डा में मतगणना के दिन हुए बवाल के मुकदमे में गिरफ्तार दुर्गेश यादव।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। तेरह मई को मतगणना के दिन हुए बवाल, पुलिस पर जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में नामजद वांछित दुर्गेश यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। खड्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के पथलेश्वरनाथ मोहल्ला निवासी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उस विवाद में पुलिस ने 32 नामजद व 300 अज्ञात के विरुद्ध बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड, साजिश रचने, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित 7 सीएलए आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मतगणना के दिन हुए पथराव व उपद्रव में शामिल दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य वांछितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed