फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the eve of Buddha Purnima, special prayers were held at the Mahaparinirvana Temple.

Kushinagar News: बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महापरिनिर्वाण मंदिर में हुई विशेष पूजा

Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
On the eve of Buddha Purnima, special prayers were held at the Mahaparinirvana Temple.
महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष पूजा करते भंते और उपासक। - फोटो : संवाद
कसया। पर्यटन स्थली स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर त्रिविध पावन अवसर पर भव्य विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान विहार परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भिक्षु, उपासक-उपासिकाएं एवं स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन, धूप-अगरबत्ती अर्पित कर भगवान बुद्ध का स्मरण किया।
विज्ञापन

त्रिशरण एवं पंचशील पाठ से वातावरण धर्ममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बुद्ध वंदना करते हुए विश्व शांति, करुणा और मानव कल्याण की कामना की। म्यांमार बुद्ध विहार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्प सज्जा और शांत वातावरण ने श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होगी। कार्यक्रम के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और अहिंसा, करुणा तथा मध्यम मार्ग के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन बुद्ध जयंती समारोह की औपचारिक शुरुआत है। मुख्य कार्यक्रम प्रभातफेरी, विशेष पूजन, ध्यान साधना, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन और विहार प्रबंधन समिति के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान भंते महेंद्र, भंते नंद रतन, भंते अशोक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed