फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On protesting against illegal relationship, he said divorce on mobile.

Kushinagar News: अवैध संबंध का विरोध करने पर मोबाइल पर बोला तलाक

Thu, 29 Feb 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
On protesting against illegal relationship, he said divorce on mobile.
उजारनाथ। अवैध संबंध का विरोध करने पर घर में बखेड़ा खड़ा हो गया। नाराज पति ने मोबाइल पर तीन बार तलाक बोलकर दूसरी शादी रचा ली। घर पहुंची पहली पत्नी की परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर युवक ने पिटाई कर दी। पुलिस इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तमकुहीराज की रुकशाना ख़ातून की करीब 12 साल पहले फाजिलनगर कस्बा निवासी महबूब आलम के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद रूकशाना को जानकारी हुई कि पति का दूसरी महिला के साथ संबंध है और उससे एक बच्चा भी है। रूकशाना ने पति को बहुत समझाने का प्रयास किया और अवैध संबंध का विरोध किया। लेकिन, महबूब आलम ने एक नहीं सुनी। आरोप है कि दबाव बनाने पर रूकशाना की पिटाई के साथ ही मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। मायके वालों ने इलाज कराने के बाद ससुराल ले जाने के लिए महबूब आलम को फोन किया तो वह दहेज में चार पहिया वाहन मांगने लगा और नहीं देने पर फोन पर ही तीन बार तलाक बोल दिया। अब वह दूसरी महिला से शादी रचाकर घर में रह रहा है। मायके वालों के साथ महिला पहुंची तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और घर में दाखिल नहीं होने दिया। इसको लेकर रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई लेकिन, युवक अपने धर्म का हवाला देते हुए तलाक देने के बाद रखने से इन्कार कर रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि परिवार के लोग भी इसमें शामिल रहे। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति महबूब, सास, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed