{"_id":"66bfe4c0a6f43af97d0ae1e7","slug":"obscene-photo-sent-on-mobile-case-against-three-brothers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-121696-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोबाइल पर भेजा अश्लील फोटो, तीन भाइयों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोबाइल पर भेजा अश्लील फोटो, तीन भाइयों पर केस
Sat, 17 Aug 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। युवती के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने के आरोपी तीन भाइयों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि युवक फोटो एडिट कर भेज रहा है और अश्लील मैसेज भी कर रहा है। विरोध करने पर धमकी दे रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी फरार हैं।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मोबाइल पर एक युवक अश्लील मैसेज करता था। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक उसका फोटो एडिट कर अश्लील फोटो भेज दिया और सोशल मीडिया पर वॉयरल करने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि फोन पर युवक अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। इसमें इसके दो भाई भी शामिल हैं। तीनों आरोपी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मोरवन मठिया गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया कि तीनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।