फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Oath administered to follow traffic rules

Kushinagar News: यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Sat, 16 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to follow traffic rules
पडरौना। सड़कों पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाएं सड़क पर चलने वाले लोगों की लापरवाही की वजह से होती है। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। यदि सड़कों पर चलते समय सावधानी बरतने के साथ यातायात नियमों का पालन करें तो इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

ये बातें डीएम उमेश मिश्र ने कहीं। वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़ा में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने और कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधने की अपील की। कार्यक्रम को एसपी धवल जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ मोहम्मद अजीम, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, एआरएम रोडवेज राकेश कुमार, हर्षवर्धन राज, आरपी सिंह विरेंद्र, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed